रिलायंस और मेटा का बड़ा AI दांव: ₹853 करोड़ के निवेश से REIL बनी मजबूत एंटरप्राइज टेक कंपनी
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (27/02/2026): देश की प्रमुख कंपनी Reliance Industries Ltd (RIL) ने अपनी एआई-केंद्रित सहायक कंपनी Reliance Enterprise Intelligence Ltd (REIL) में कुल ₹853.2 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी के गठन के लगभग छह महीने बाद यह बड़ा निवेश सामने आया है, जिससे एंटरप्राइज AI क्षेत्र में रिलायंस की रणनीति और स्पष्ट हो गई है।
इस निवेश में रिलायंस समूह की, इकाई Reliance Intelligence Ltd ने ₹596.6 करोड़ का निवेश कर REIL में 70% हिस्सेदारी हासिल की है। वहीं, टेक दिग्गज Meta Platforms की सहायक कंपनी Facebook Overseas ने ₹256.6 करोड़ का निवेश कर 30% हिस्सेदारी ली है। निवेश के बाद REIL औपचारिक रूप से रिलायंस समूह की सहायक कंपनी बन गई है।
उल्लेखनीय है कि, रिलायंस और मेटा ने अगस्त 2025 में एंटरप्राइज AI समाधान विकसित करने और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए संयुक्त उद्यम (JV) की घोषणा की थी। उस समय इस साझेदारी के लिए लगभग ₹855 करोड़ के शुरुआती निवेश का ऐलान किया गया था, जो अब लगभग पूरा होता दिख रहा है।
यह संयुक्त पहल विभिन्न उद्योगों के लिए उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाधान, डेटा-आधारित सेवाएं और डिजिटल ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म विकसित करने पर केंद्रित है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सहयोग से भारत में एंटरप्राइज AI बाजार को बड़ा प्रोत्साहन मिल सकता है और रिलायंस को डिजिटल तथा टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नई बढ़त मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।