AGR बकाया से जूझ रही Vi को राहत: ब्याज पर रोक

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26/02/2026): टेलीकॉम कंपनी Vodafone- Idea (Vi) के भविष्य को लेकर लंबे समय से अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अब कंपनी को AGR बकाया मामले में बड़ी राहत मिली है। इससे कंपनी को वित्तीय दबाव से उबरने और नेटवर्क विस्तार पर ध्यान देने का अवसर मिल सकता है।

टेलीकॉम कंपनियों को सरकार को लाइसेंस फीस, स्पेक्ट्रम फीस और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) शुल्क देना होता है। 1999 की नीति के अनुसार कंपनियों को अपने कुल राजस्व का एक तय प्रतिशत सरकार को देना अनिवार्य है। विवाद इस बात पर था कि AGR में केवल टेलीकॉम सेवाओं से कमाई शामिल होगी या कंपनी की कुल आय। सरकार ने कुल आय को आधार माना, जबकि कंपनियां केवल कॉल और इंटरनेट से हुई कमाई पर शुल्क देने की पक्षधर थीं।

यह मामला, वर्षों तक अदालत में चला और 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद कंपनियों पर भारी बकाया, ब्याज और जुर्माना लगा। Vi पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ा, जिस पर करीब ₹58,000 करोड़ का बकाया बढ़कर लगभग ₹87,000 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं Bharti Airtel पर लगभग ₹43,000 करोड़ और Reliance Jio पर करीब ₹631 करोड़ का बकाया आया, क्योंकि जियो ने 2016 में सेवाएं शुरू की थीं।

हाल ही, में Vi को राहत देते हुए सरकार और न्यायिक स्तर पर कुछ अहम फैसले हुए हैं। कंपनी के बकाया पर आगे ब्याज और पेनल्टी लगाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही भुगतान के लिए आसान किस्तों की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2026 से 2031 तक कंपनी को केवल लगभग ₹1,240 करोड़ सालाना चुकाने होंगे, जबकि बड़ी किश्तों का भुगतान 2035 के बाद शुरू होगा। सरकार इस राशि की समीक्षा के लिए एक समिति भी गठित कर रही है, जो बकाया कम करने की संभावना पर विचार करेगी।

इन राहतों के बाद कंपनी को तत्काल भारी भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जिससे नकदी प्रवाह में सुधार की उम्मीद है। Vi ने पिछले छह महीनों में एक लाख से अधिक टावर लगाने या अपग्रेड करने का काम किया है, जिससे नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश जारी है। कंपनी में निवेशकों का भरोसा भी बना हुआ है और हाल ही में कंपनी के प्रमोटर समूह से जुड़े उद्योगपति Kumar Mangalam Birla ने कंपनी के लगभग 4 करोड़ शेयर खरीदे हैं।

टेलीकॉम बाजार में फिलहाल, Reliance Jio और Bharti Airtel का दबदबा है, जबकि Vi अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है। इससे पहले बंद हो चुकी Tata Docomo और संघर्ष कर रही BSNL के उदाहरणों के बीच Vi का टिके रहना प्रतिस्पर्धा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।