Flower Show 2026: सांसद डॉ महेश शर्मा ने की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/02/2026): Greater Noida Industrial Development Authority (ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) के तत्वावधान में उद्यान विभाग द्वारा ‘द ग्रेटर नोएडा फ्लावर शो – पुष्पोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष पुष्पोत्सव की थीम कैलेंडुला फूल (Calendula Flower) रखी गई है। यह चार दिवसीय आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रमुख हरित क्षेत्र सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में होगा, जहां रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और आधुनिक ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुष्पोत्सव का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया।

गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पुष्प प्रदर्शनी के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्राधिकरण के CEO एनजी रवि, ACEO श्रीलक्ष्मी वी. एस, सुमित कुमार तथा प्रभारी संदीप चंद्रा का नाम लेते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रयासों के कारण इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन संभव हो पाया है।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि, पुष्प मानव जीवन में रंग भरते हैं और प्रकृति की अद्वितीय देन हैं। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक फूल मनुष्य के जीवन के साथी होते हैं। जहां ये जीवन में रंग और सुगंध भरते हैं, वहीं उनका चिकित्सकीय और औषधीय उपयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. महेश शर्मा ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि, किसी शहर की पहचान केवल पत्थर की इमारतों से नहीं होती, बल्कि वहां के लोगों की आध्यात्मिकता, दिव्यता और सांस्कृतिक गतिविधियों से बनती है। उन्होंने कहा कि यह पुष्प प्रदर्शनी भी ऐसी ही एक सांस्कृतिक गतिविधि है और सभी क्षेत्रवासी अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ इसका अवलोकन करने के लिए समय निकालें।

पत्रकारों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि, यह विषय भारतवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपने दुश्मनों को जवाब दिया। प्रदर्शनी में इस थीम को शामिल कर प्रधानमंत्री के संकल्प और देशवासियों की भावनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया गया है, जिसके लिए उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बधाई दी।

गौतमबुद्ध नगर सांसद ने कहा कि, फूल देखने में प्रिय होते हैं और पास जाने पर उनकी महक आनंद देती है। उन्होंने बताया कि, प्रदर्शनी में नई तकनीक के माध्यम से तीन रंगों वाली शिमला मिर्च सहित विभिन्न प्राकृतिक नमूनों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में उन्हें यह कृत्रिम प्रतीत हुए, लेकिन पास जाकर देखने पर उनकी प्राकृतिक संरचना स्पष्ट हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों का अवलोकन सदैव सुखद अनुभव देता है और लोग इसे देखकर आनंद प्राप्त करेंगे।

Flower Show 2026 | Greater Noida Authority | MP Dr Mahesh Sharma | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।