New Delhi News (25 फरवरी 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के अंतर्गत आने वाले दयाल सिंह कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पोटा क्लासरूम (POTA Classroom) की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कक्षा खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना ने महाविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली और भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा (Structural Safety) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुँचा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अभाविप प्रतिनिधियों ने प्रधानाचार्य के साथ सभी पोटा कक्षाओं का निरीक्षण (Inspection) किया।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पोटा क्लासरूम को खाली करवा कर उन पर ताला लगा दिया गया। अभाविप ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि 10 दिनों के भीतर सभी कक्षाओं की मरम्मत (Renovation) कर उन्हें निर्धारित सुरक्षा मानकों (Safety Standards) के अनुरूप तैयार किया जाए। कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तय समयसीमा में मरम्मत कार्य पूरा कर कक्षाओं का संचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
अभाविप दयाल सिंह कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवम गंडास ने कहा कि छात्रों की जान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर सभी कक्षाएं सुरक्षित नहीं की गईं तो अभाविप प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन (Protest) करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।