Greater Noida News (26/02/2026): ग्रेटर नोएडा में स्थित सम्राट मिहिर भोज पार्क / सिटी पार्क थाना क्षेत्र बीटा-2 में 26 फरवरी से 01 मार्च तक पुष्पोत्सव-2026 (Pushpotsav-2026) का आयोजन प्रस्तावित है। इस आयोजन में काफी अधिक संख्या में दर्शकगण / महानुभाव अपने वाहनों द्वारा प्रतिभाग करेंगे। जिसके दृष्टिगत सुचारू यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के लिए यातायात का डायवर्जन एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का विवरण निम्नवत है-
पार्किंग व्यवस्था
मुख्य पार्किंग व्यवस्था क्रम संख्या-1 से 5 तक-
1- विशिष्ट पार्किंग सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट नं0-1 के बाये परिसर में करायी जायेगी।
2- मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट नं0-1 के बाये विशिष्ट पार्किंग से आगे करायी जायेगी।
3- आगुन्तकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट नं0-1 के दाहिने व सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने की सर्विस रोड पर करायी जायेगी।
4- उपरोक्त पार्किंग स्थलों की क्षमता पूर्ण होने पर आगुन्तकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था YMCA परिसर के अन्दर करायी जायेगी।
5- YMCA परिसर की पार्किंग क्षमता पूर्ण होने के उपरान्त वाहनो की पार्किंग विजय पथिक स्टेडियम गेट नं0-2 से 04 तक बनी पार्किंग में करायी जायेगी।
रिजर्व पार्किंग क्रम संख्या 6 व 7
6- अवधग्रीन गोलचक्कर से डेल्टा 1 गोलचक्कर के बीच बने कृष्ण प्लाजा व ऑमेक्स टॉवर के मध्य अल्फा-2 गेट नं0-08 के पास खाली मैदान में वाहनों की पार्किंग करायी जायेगी।
7- अवधग्रीन गोलचक्कर से डेल्टा 1 गोलचक्कर के बीच बने कृष्ण प्लाजा व ऑमेक्स टॉवर के मध्य अल्फा-2 गेट नं0-08 के पास खाली मैदान के सामने मैट्रों लाइन के नीचे की सर्विस रोड पर वाहनों की पार्किंग करायी जायेगी।
रूट डायवर्जन
भारी वाहनों का डायवर्जन (आवश्यकतानुसार समय 12:00 बजे से 20:00 बजे तक) 1- अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर से जगतफार्म गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
जो जगतफार्म से रामपुर गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगे।
2- विप्रो गोलचक्कर से डेल्टा-1 गोलचक्कर होकर अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को विप्रो गोलचक्कर से डेल्टा 2 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जो विश्व भारती / जगतफार्म गोलचक्कर होकर अपने गन्व्य की ओर जा सकेगे।
हल्के वाहनों का डायवर्जन (आवश्यकतानुसार समय 12:00 बजे से 20:00 बजे तक) 1- सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने यातायात की अधिकता एवं भीड भाड होने पर अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर होकर डेल्टा-1 गोलचक्कर की ओर जाने
वाला यातायात अवधग्रीन गोलचक्कर से रेयान स्कूल गोलचक्कर की ओर से गन्तव्य को जा सकेगा।
2- सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने यातायात की अधिकता एवं भीड भाड होने पर डेल्टा-1 गोलचक्कर से अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात डेल्टा-1 गोलचक्कर से लेबर चौक गोलचक्कर की ओर से गन्तव्य को जा सकेगा।
3- सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने एवं डेल्टा 1 गोलचक्कर पर यातायात की अधिकता एवं भीड-भाड होने पर विप्रो गोलचक्कर से अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात विप्रो गोलचक्कर से डेल्टा 2 गोलचक्कर की ओर से गन्तव्य को जा सकेगा।
उपरोक्तानुसार यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा।
कृपया असुविधा से बचने हेतु वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।