एआई क्रांति में भारत पिछड़ा, ‘कंज्यूमर’ बनकर रह गया देश: राघव चड्ढा, सांसद

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26/02/2026): AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां अमेरिका और चीन जैसे देश अपने शक्तिशाली एआई मॉडल विकसित कर चुके हैं, जबकि भारत अभी पीछे है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के पास ChatGPT और Grok जैसे मॉडल हैं और चीन ने कम लागत वाला DeepSeek मॉडल तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि, भारत के पास प्रतिभाशाली मानव संसाधन, मेहनती युवा, मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्था और 90 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता होने के बावजूद देश एआई का निर्माता नहीं बन पाया है। वर्तमान स्थिति में भारत एआई तकनीक का उपभोक्ता बनकर रह गया है, जबकि अन्य देश इसका उत्पादन और निर्यात कर रहे हैं।

एआई के व्यापक उपयोग को बढ़ाने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि, हर भारतीय नागरिक को उन्नत जनरेटिव एआई टूल्स की मुफ्त और सुरक्षित सदस्यता स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे उत्पादकता में तेजी से वृद्धि हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि, भारत को एआई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी चिप निर्माण शुरू करना होगा। इसके साथ ही एक समर्पित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, रिसर्च ग्रांट और कर में छूट जैसी नीतियां लागू करने की जरूरत है।

प्रतिभा पलायन को भी एक बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि, भारतीय विशेषज्ञ बड़ी संख्या में विदेशों में काम कर रहे हैं। इस प्रवृत्ति को रोककर उन्हें देश में अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि भारत में ही उच्च स्तरीय एआई विकास हो सके।

डेटा और निवेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, भारतीय स्टार्टअप्स को बड़े टेक प्लेटफॉर्म्स के पास मौजूद विशाल डेटा तक पहुंच मिलनी चाहिए। साथ ही एआई अनुसंधान में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में अपनी जीडीपी का लगभग 0.7 प्रतिशत ही रिसर्च पर खर्च करता है, जबकि अमेरिका लगभग 3.5 प्रतिशत और चीन करीब 2.5 प्रतिशत खर्च करते हैं।

उन्होंने कहा कि, भविष्य में वही देश वैश्विक नेतृत्व करेगा जिसके पास एआई की सबसे मजबूत क्षमता होगी। इसलिए “मेक इन इंडिया” के साथ अब “मेक एआई इन इंडिया” की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।