मालवीय नगर की घटना पर CM रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनी!, क्या बोलीं सीएम?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 February 2026): दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी उन्हें वीडियो के जरिए टैग कर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी घटनाएं राजधानी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां अलग-अलग राज्यों से आए लोगों का समान अधिकार है। उन्होंने विशेष रूप से नॉर्थ ईस्ट के भाई-बहनों का जिक्र करते हुए कहा कि वे सीमावर्ती राज्यों से आकर कड़ी मेहनत से जीवनयापन करते हैं और दिल्ली की प्रगति में अहम योगदान देते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पीड़ित बहनों से मुलाकात करेंगी और उनके साथियों से भी बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनेगी और हर संभव समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी नई नीति की आवश्यकता महसूस हुई तो उस पर भी विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार सभी नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर सीधे प्रशासन और सरकार से संपर्क करें। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राजधानी में भाईचारे और आपसी सम्मान की संस्कृति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसे कमजोर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस संवेदनशील घटना के बाद रेखा गुप्ता ने नॉर्थ ईस्ट के प्रभावित छात्रों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये युवा साहसी, प्रतिभाशाली और देश के भविष्य की आशा हैं, और इस कठिन समय में दिल्ली सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी विविधता, आपसी सम्मान और गरिमा का शहर है, जहां किसी भी प्रकार के नस्लीय भेदभाव, धमकी या दुर्व्यवहार के लिए कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने इस मामले को राजनीतिक रंग न देने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा, गरिमा और भविष्य सर्वोपरि है। उन्होंने मीडिया और समाज से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों की निजता का सम्मान करने और उन्हें आवश्यक सहयोग व संवेदनशीलता देने का आग्रह किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।