New Delhi News (25 February 2026): राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन 2 मार्च से पिंक, ब्लू और ऑरेंज स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत करेगा। इस योजना के तहत बस यात्रियों को कैशलेस और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी। पहले इसका उद्घाटन 19 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन अन्य कार्यक्रमों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
डीटीसी अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत तीन प्रकार के कार्ड जारी किए जाएंगे। महिलाओं के लिए पिंक कार्ड, पुरुषों के लिए ब्लू कार्ड और दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक व अन्य रियायती श्रेणी के यात्रियों के लिए ऑरेंज कार्ड उपलब्ध होंगे। महिलाओं को शून्य-केवाईसी वाला पिंक कार्ड पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा, जिससे वे डीटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
100 प्रतिशत केवाईसी वाले पिंक, ब्लू और ऑरेंज कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आधारित होंगे। इन कार्डों का उपयोग बसों के अलावा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में भी किया जा सकेगा। साथ ही ये कार्ड एटीएम कार्ड की तरह नकदी निकासी और शॉपिंग के लिए भी मान्य होंगे, जिससे यात्रियों को मल्टी-यूटिलिटी सुविधा मिलेगी।
योजना के तहत राजधानी में लगभग 50 स्थानों पर कार्ड बनाने के काउंटर स्थापित किए जाएंगे। ये काउंटर एसडीएम कार्यालयों, बस डिपो, बस स्टैंड और चुनिंदा बैंकों में लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल कार्ड प्रणाली लागू होने के बाद खुले पैसों की समस्या, टिकट खरीदने की झंझट और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। बस में चढ़ते समय यात्री कार्ड टैप करेंगे और पूरी टिकटिंग प्रक्रिया डिजिटल रूप से दर्ज होगी।
दिल्ली में रोजाना करीब 40 लाख यात्री बसों से सफर करते हैं, जिससे बस सेवा राजधानी की लाइफलाइन मानी जाती है। ऐसे में यह नई डिजिटल व्यवस्था न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि फ्री ट्रैवल योजना को अधिक पारदर्शी बनाकर परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी मददगार साबित होगी। नियमों के उल्लंघन पर 200 रुपये तक का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।