सीएम के सामने ‘जय श्री राम’ के नारों के लिए 27 सालों का इंतजार: कपिल मिश्रा, मंत्री
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (24/02/2026): दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के खजूरी खास स्थित नमो ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, घोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल तथा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खजूरी खास स्थित नमो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिल मिश्रा ने मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत करते हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंच पर रहते हुए ऐसे नारे लगना 27 वर्षों के इंतजार के बाद संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद दिल्ली में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और यमुना पार क्षेत्र में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, जिनमें हाईवे, मेट्रो और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
उन्होंने छठ पूजा से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि, पहले यमुना तट पर पूजा करने को लेकर प्रतिबंध और मुकदमे दर्ज होने की स्थिति थी, जबकि अब यह वादा पूरा किया गया है और लोग यमुना किनारे पूजा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के बीच में सक्रिय रूप से मौजूद है और मुख्यमंत्री कार्यालय आम लोगों के लिए खुला है।
अपने संबोधन में कपिल मिश्रा ने आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, कांवड़ सेवा, छठ पूजा और दीपावली जैसे त्योहारों के आयोजन तथा 75 से अधिक सीएम श्री स्कूल खोले जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 365 दिनों में अनेक कार्य किए हैं और आने वाले समय में विकास कार्य जारी रहेंगे।
अंत में उन्होंने, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुनः स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और जय श्री राम के नारे के साथ अपनी बात समाप्त की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।