साइट-4 ग्रेटर नोएडा में विराट हिंदू सम्मेलन, संघ के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक एकता का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/02/2026): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को साइट-4, ग्रेटर नोएडा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह सम्मेलन उत्साह और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राम अवतार ने की। आयोजन का शुभारंभ रजनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। इसके पश्चात वर्टेक्स स्कूल के प्रबंधन प्रतिनिधि नितेश द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया।
वर्टेक्स स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी-देवताओं की वेशभूषा में बच्चों की मनोहारी झांकियों और नृत्य-नाटिकाओं ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया। इन प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा।
आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्था प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि मुख्य वक्ता दिनेश कांडपाल ने संघ की सौ वर्षों की सतत यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्वामी कैलाश गिरी क्रांति महाराज ने समाज से पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को सशक्त करने का आह्वान किया तथा बच्चों के संस्कारों पर विशेष जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. कपिल त्यागी (यथार्थ हॉस्पिटल) ने ऐतिहासिक संदर्भों के माध्यम से एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सामाजिक विखंडन के कारण देश को अतीत में दासता झेलनी पड़ी। वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. शिवेष ने संघ के “पांच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अतुल आनंद सिंह ने किया। समापन अवसर पर मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों को समिति की ओर से स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, यथार्थ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कपिल त्यागी द्वारा लगभग 60–70 बच्चों को एक-एक हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया और समाज को जागरूक करने वाले ऐसे आयोजनों को निरंतर करने का आग्रह किया गया।
हिंदू सम्मेलन समिति, महाराणा प्रताप बस्ती के सदस्यों के अथक प्रयासों से यह आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र डाढ़ा, जेपी सिंह, जयवीर, कुलदीप, मंगल सिंह, टेकचंद, रामेश्वर, जयप्रकाश सैनी, नीरज, गोरखनाथ, प्रदीप, शुभम अग्रवाल, रवि शर्मा, संदीप, मोनू, मनोज अग्रवाल, प्रशांत, रमेश, विशाल, दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।