सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में रूबेला टीकाकरण शिविर, 160 बच्चों को लगाया गया टीका
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/02/2026): दादरी–कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में खसरा-रूबेला से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को रूबेला वैक्सीन प्रदान कर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रूबेला वैक्सीनेशन अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
टीकाकरण शिविर का संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र के निर्देशन और कपिल चौधरी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों को खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि खसरा एक गंभीर और जानलेवा बीमारी हो सकती है, जिससे निमोनिया, दस्त, तेज बुखार, आंखों में संक्रमण, अंधापन और बहरापन जैसी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है।

यह टीकाकरण शिविर दादरी सरकारी अस्पताल की ओर से आयोजित किया गया। वैक्सीनेशन के लिए आशा कार्यकर्ता नीतू नागर और रेखा रानी विद्यालय पहुंचीं, जिनका स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। शिविर के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक संदीप भाटी ने स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर के दौरान कुछ अभिभावकों ने प्रारंभ में टीकाकरण को लेकर असहमति जताई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने फोन के माध्यम से वैक्सीन के लाभ और सुरक्षा की जानकारी देकर उन्हें समझाया। इसके बाद वे भी अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए सहमत हुए। इस टीकाकरण शिविर के माध्यम से लगभग 160 बच्चों को रूबेला वैक्सीन लगाई गई। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।