नोएडा पुष्प प्रदर्शनी: चित्रकला से लेकर कवि सम्मेलन तक सब कुछ रहा खास | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22 फरवरी, 2026): 38वीं वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 अपने चौथे दिन जनसैलाब, आस्था, कला और संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में सामने आई। 22 फरवरी 2026 को प्रदर्शनी स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली और अनुमानित रूप से 4 से 4.50 लाख पुष्प प्रेमियों ने इस भव्य आयोजन का दीदार किया। लगभग 29 विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से सजे पौधों, फूलों से तैयार आकर्षक Murals और Sculptures ने हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींचा।

प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान शिव को समर्पित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की पुष्प प्रतिकृति रही, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही त्रिशूल, डमरू, नंदी, हाथी, फ्लोरल बास्केट, प्रवेश द्वार व गार्डन, ढोलक आकार की संरचना, मटका की फ्लोरल रेप्लिका, बुद्धा लोटस और विशाल कोनिकल आयरन संरचनाएं भी लोगों के बीच खास चर्चा का विषय रहीं।

आज के दिन नोएडा के विधायक पंकज सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर Northern Railway, Bharat Petroleum तथा Major Anshuman Annanya को विभिन्न श्रेणियों में रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और मनोबल और अधिक बढ़ा।

सुबह 09:30 बजे से 05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता ने आयोजन में अलग ही रंग भर दिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को ड्राइंग शीट पर उकेरा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को Certificate, Lunch Box और Refreshment देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला।

वहीं सायं 06:30 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन ने प्रदर्शनी को सांस्कृतिक ऊंचाई प्रदान की। डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. अर्जुन शिशौदिया, अनिल अगवंशी, शंभू शिखर, कल्पना शुक्ला, विनोद पाण्डेय, अर्चना द्विवेदी, राहुल हिमालय और डॉ. विजय मित्तल जैसे कवियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को ठहाकों, वीर रस और श्रृंगार रस से भर दिया। कवियों की रचनाओं ने लोगों को दिन-प्रतिदिन की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल की मुस्कान और सुकून दिया।

आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2027 की थीम “Flower of the Theme – Salvia” रखी गई है। इस भव्य पुष्प प्रदर्शनी को सफल बनाने में नोएडा के नागरिकों, Floriculture Society, बैंकों, आईटी कंपनियों और उद्योगों जैसे Coforage और Kamla Pasand का अहम योगदान रहा, जिसने इस आयोजन को जनसरोकार से जुड़ा एक यादगार उत्सव बना दिया।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।