दिल्ली में रफ्तार का कहर: सुभाष नगर में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 February 2026): राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक तेज गति में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बताया जा रहा है कि कार पीछे से आकर बाइक से टकराई, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और तिलक नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। चश्मदीदों का दावा है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।