Greater Noida News (21 February 2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 में आज शनिवार को सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
यह सेमीकंडक्टर पार्क इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है, जो HCL Group और Foxconn का संयुक्त उपक्रम है। इस प्रोजेक्ट को देश में चिप निर्माण को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आयात पर निर्भरता घटाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों इसे ‘मेक इन इंडिया’ और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बता रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सेमीकंडक्टर पार्क के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक यह परियोजना भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।