ITS इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
ग्रेटर नोएडा। आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) – एआईएमएल (AIML) विभाग के छात्र आयुष कुमार एवं ऋषव कुमार ने एक प्रतिष्ठित हैकाथॉन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दोनों छात्रों को ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मनोज सिन्हा, माननीय उपराज्यपाल, जम्मू एवं कश्मीर, के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में IIT Jammu, NIT Srinagar, IIT Patna तथा Chandigarh University जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया था। ऐसे उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धी वातावरण में प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय उपलब्धि है।
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग ने इस अवसर पर विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और संस्थान निरंतर छात्रों को नवाचार एवं शोध के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
वहीं कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।