महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा अय्यप्पा मंदिर में अखंड जाप एवं भक्तिमय आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/02/2026): आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा अय्यप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही। भक्तों ने भगवान शिव एवं भगवान अय्यप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर एक अखंड जाप का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व श्रद्धेय गीता नादन ने किया। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालु महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन, स्तोत्र एवं मंत्रोच्चारण कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस पावन आयोजन में निर्मला वेणु, इंदिरा, अंबिली, श्रीलता, वैष्णवी एवं उषा सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं। सभी ने पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं भक्ति भाव से इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लिया।

महाशिवरात्रि का पर्व आत्मचिंतन, साधना और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन उपवास, जाप और रात्रि जागरण करने से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
नोएडा अय्यप्पा मंदिर में आयोजित यह आध्यात्मिक कार्यक्रम भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव रहा, जिसने सामूहिक भक्ति, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा की गरिमा को और सुदृढ़ किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।