नोएडा को ऐतिहासिक सौगात: सेक्टर-142 से बोटैनिकल गार्डन तक 11.56 किमी मेट्रो विस्तार को हरी झंडी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/02/2026): वर्षों का लंबे इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। नोएडा शहर की मेट्रो को सुचारू और बेहतर व्यवस्था देने के उद्देश्य से लंबे समय से उठ रहे मुद्दे सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन तक मेट्रो के विस्तार (Metro Expansion)को अब हरी झंडी मिल गई हैं। खबर के सामने आने के बाद नोएडा और ग्रेटरनोएडा शहर वासियों में खुशी की लहर है।‌ बता दें कि सेक्टर-142 से बोटैनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे मेट्रो विस्तार कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। 2,254.35 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना में 8 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जो शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगा।

नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) ने इसे नोएडा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह परियोजना एक्वा लाइन को दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन से जोड़ेगी। वर्तमान में संचालित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन के इस विस्तार से यात्रियों को सीधे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) नेटवर्क से जुड़ाव मिलेगा। इसके साथ ही नोएडा–ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा।

आगे नोएडा विधायक ने कहा कि इस विस्तार के बाद दिल्ली एयरपोर्ट, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक सीधी, तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। रोजाना हजारों कामकाजी लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। सेक्टर 44, 96, 98, 105, 108 और 93 सहित कई प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों को इस परियोजना का सीधा फायदा मिलेगा। इससे यातायात दबाव में कमी आएगी और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

साथ विधायक पंकज सिंह ने बताया कि मेट्रो विस्तार से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निर्माण और संचालन के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

विधायक पंकज सिंह ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में नोएडा को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से सुसज्जित किया जा रहा है।

यह परियोजना न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि नोएडा को एक संगठित, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार शहर के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।