UP के पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास, जेवर बनेगा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (13/02/2026): उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट (Semiconductor Unit) की आधारशिला आगामी 21 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) के सेक्टर-28 में रखी जाएगी। एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 3700 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाली यह परियोजना पूरे उत्तर प्रदेश और जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि यह सेमीकंडक्टर यूनिट उत्तर प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी। आगे जेवर विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस अवसर पर वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़कर मार्गदर्शन देंगे तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
जेवर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा प्रदेश की अर्थव्यवस्थाज्ञ (Economy) को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य विषय है कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में इस ऐतिहासिक यूनिट की शुरुआत हो रही है। इस यूनिट के स्थापित होने से लगभग 03 हजार युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे, तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।