Greater Noida: एमआरआई के दौरान कथित गलत डोज से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/02/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P-3 स्थित केबी हेल्थ केयर में एमआरआई (MRI) के दौरान कथित रूप से गलत या अधिक डोज (Higher Doses) दिए जाने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मृतक बच्चे की पहचान गर्न कसाना उर्फ चीकू (उम्र लगभग 6 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वे बच्चे को एमआरआई कराने के लिए अस्पताल लाए थे। फीस जमा कराने के बाद बच्चे को जांच के लिए अंदर ले जाया गया। आरोप है कि एमआरआई के दौरान बच्चे को हेवी डोज दी गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
परिजन प्रशांत कसाना (निवासी—गांव रीलका पोस्ट) ने बताया कि काफी समय तक बच्चा होश में नहीं आया। पूछने पर डॉक्टर समीर ने कहा कि डोज दी गई है और बच्चा थोड़ी देर में होश में आ जाएगा। जब लंबे समय तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिजन बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल (PROMHEX) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का समय सुबह करीब 10:30 बजे बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही किसान नेता पवन खटाना गांव निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को लापरवाही बताते हुए अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि प्रशासन को इस मामले में कड़ा कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
पुलिस भी मौके पर मौजूद है, फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।