नोएडा में जाम और अवैध ठेलों पर बड़ी कार्रवाई, चलेगा Noida Authority का बुलडोजर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (10 फरवरी 2026): नोएडा की सड़कों को जाममुक्त (Jam-Free Roads) और सार्वजनिक स्थलों को सुगम बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत वेंडर्स (Illegal Vendors) के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शहर को व्यवस्थित और ट्रैफिक-फ्रेंडली (Traffic Friendly) बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने प्रतिदिन अतिक्रमण-उन्मूलन (Encroachment Removal) की कार्रवाई करने की योजना लागू कर दी है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक वर्क सर्किल को एक-एक जेसीबी (JCB) और डम्पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि रोजाना अवैध ठेले-पटरी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्राधिकरण का मानना है कि इससे सड़कों के किनारे कब्जा जमाकर बैठे अनधिकृत वेंडर्स को हतोत्साहित किया जा सकेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

सोमवार को इस अभियान के तहत वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई। जोनल रोड-3, डीएससी रोड न्यू अशोक नगर के पास, एमपी-2 रोड, सेक्टर-44, 51, 63, 65, 66, 70, 71, 35, 34, होजरी कॉम्प्लेक्स, फेस-2, ग्राम गेझा तिलपता बाद, सेक्टर-93ए, भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे, सेक्टर-124, 126, 150 और 155-156 जैसे क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार आरडब्ल्यूए (RWA), फोनरवा (FONRWA), औद्योगिक संगठनों और आम नागरिकों से लगातार अनधिकृत वेंडर्स की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के समाधान के लिए यह नियमित अभियान शुरू किया गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जा और सड़क किनारे अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोएडा को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए यह अभियान अब रोजाना जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को जाममुक्त सड़कें और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।