नोएडा में 7वीं के छात्र की मौत से सनसनी, मां ने असद पर लगाए हत्या के आरोप | क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (27 August 2026): नोएडा में 7वीं कक्षा के छात्र की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से लापता छात्र का शव सेक्टर-51 के जंगल से बरामद होने के बाद परिवार ने उसके नाबालिग दोस्त असद और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां का आरोप है कि असद और उसके दोस्त उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मां ने दावा किया कि बेटे के साथ चाकू से हमला किया गया और उसका हाथ भी अलग था। परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग कर रहा है।

वहीं, पुलिस के आधिकारिक बयान में अभी तक चाकू से हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की तलाश के लिए टीम रवाना की। महिला ने दो लोगों पर शक जाहिर किया था और उन्हें एफआईआर में नामित किया गया था।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सेक्टर-51 के जंगल में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मृतक की मां ने अपने बच्चे के रूप में की। पुलिस टीम ने दो नामित बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। जांच के दौरान मौके से एक अन्य व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आया, जो नाबालिग है। उसे भी पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

एडीसीपी के मुताबिक, मृतक बच्चा और नामित बाल अपचारी पहले से एक-दूसरे के मित्र थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया गया था। उसे किस कारण से बुलाया गया था और इसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना में दो लोगों की भूमिका सामने आई है। विवेचना में अन्य नाम सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एडीसीपी ने बताया कि घटना का कारण प्रारंभिक तौर पर पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष विवेचना के बाद ही सामने आएगा।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने शरीर पर किसी स्पष्ट चोट का उल्लेख नहीं किया है। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया गया है और उसमें कंपोजीशन की स्थिति थी। शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।