New Delhi News (09 February 2026): राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया है। आज सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन सभी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, साउथ दिल्ली के तीन स्कूलों समेत कुल नौ स्कूलों को बम धमकी वाले ई-मेल भेजे गए हैं। ये ई-मेल सुबह करीब 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई।
बम की धमकी जिन स्कूलों को मिली है, उनमें लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासपुरी और एनएफसी), वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (आईएनए) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल हैं। सभी स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल जांच के दौरान किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी है ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।