IEA ने MSMEs ओखला कार्यालय के सहयोग से IPR जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/02/2026): इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) ने MSMEs ओखला कार्यालय के सहयोग से लॉयड्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights – IPR) विषय पर शुक्रवार को एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को IPR के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया तथा इसके व्यावसायिक लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
लॉयड्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल ने सभी उपस्थित उधमियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार आधारित युग में बौद्धिक संपदा अधिकार किसी भी संस्था, उद्यम या शोधकर्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उधमियों को नवाचार के साथ-साथ अपने विचारों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में IPR एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे युवा, शोधकर्ता और उद्यमी अपने नवाचारों को सही समय पर संरक्षित करें, तो वे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। IEA ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से IPR के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. भारती, निदेशक, एमएसएमई ओखला कार्यालय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में MSME सेक्टर में बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिजाइन और कॉपीराइट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं तथा बताया कि MSME मंत्रालय किस प्रकार उद्यमियों को IPR पंजीकरण में तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। ओखला कार्यालय के सहायक निदेशक सुनील कुमार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से उधमियों को अवगत कराया और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

SIDBI की AGM मीनाक्षी अग्रवाल ने MSME एवं स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार SIDBI नवाचार आधारित उद्यमों को वित्तीय सहयोग प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि वे अपने विचारों को व्यावसायिक रूप दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान IPR के एक्सपर्ट द्वारा IPR से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन सत्रों में IPR के व्यावहारिक पहलुओं, केस स्टडीज़ एवं पंजीकरण प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को विषय की गहरी समझ प्राप्त हुई। लोएड के डीन एस पी द्विवेदी ने एकेडमिया और उधोगो के बीच के अंतर को कम करने के प्रयास करने के लिए उधमियों द्वारा किये गए प्रयासों के लिए उनका आभार किया और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। उपस्थित उद्यमियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह तुली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजक संस्थाओं, संकाय सदस्यों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सभी के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में पी के तिवारी, नरेंद्र सोम, पी एस मुखर्जी, एच् एन शुक्ला, अंकित गोयल, सुशील शर्मा, हरबीर सिंह, प्रमोद झा, महिपाल सिंह, एम पी शुक्ला, विवेक चौहान, दिनेश चौहान, सूर्यकांत तोमर, शक्तिवेश सिंह, मृत्युंजय सिंह,आदित्य ओझा, टी एस चौधरी, पी के सिन्हा, सतेंदर गौतम, गौरव गुप्ता, एस बेहरा, लक्ष्मण सिंह, वीरेंदर सत्यार्थी, जे एम एस रावत, हीरा सिंह, एम एम शर्मा, एस पी सिंह, संजोव शर्मा, विवेक पाठक, टी थॉमस,अश्वनी शर्मा, रमाकांत द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, मनोहर शुक्ला, चांदवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में उधमी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।