Jewar News (07/02/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में तेजी से हो रहे विकास के क्रम में जेवर विधानसभा क्षेत्र को आज एक और सौगात मिली है। यमुना बांध (जेवर) से जेवर की मढ़ैया, ग्राम गोविन्दगढ़ मार्ग स्थित गौशाला, सिरसा माचीपुर एवं ग्राम साहब नगर होते हुए जेवर तहसील तक (अन्य जिला मार्ग) लगभग 7.750 किमी0 लंबे संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम महिलाओं की उपस्थिति में हुआ। दो प्रदेशों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए इस संपर्क मार्ग पर लगभग 12 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के अनुरूप यह मार्ग संपर्क को सुदृढ़ करने तथा हरियाणा को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच आवागमन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण से हरियाणा प्रांत से संपर्क और अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

साथ ही जेवर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के नागरिकों को सुरक्षित, तेज एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। इस मार्ग के भूमि पूजन में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि विकास की यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।
महिलाओं का उत्साह और सहयोग न केवल सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि जेवर के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि “उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीव्र गति से परिवर्तन और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। आगे जेवर विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत लगभग 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है। जेवर क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्य इसी परिवर्तन का प्रमाण हैं। हमारा संकल्प है कि जेवर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हो सके।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि “तत्कालीन सरकारों के समय का उत्तर प्रदेश, जहां विकास की असीम संभावनाओं के बावजूद अक्सर अधूरी योजनाओं के कारण पीछे छूट जाता था, वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में, वही उत्तर प्रदेश तेज़ी से बदलते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा की नई पहचान बनकर देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह स्थापित कर चुका है।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।