New Delhi News (20 नवंबर 2026): दिल्ली के सोनिया विहार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर युवक समीर की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मोस्ट वांटेड अपराधी नसीम दुर्रानी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान नसीम को कई गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार स्थित मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर हुई थी। बाइक सवार दो हमलावरों ने स्कूटी पर जा रहे समीर उर्फ भूरा को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
जांच में सामने आया था कि समीर मुस्तफाबाद का रहने वाला था और घटना के समय अपने दोस्त रिजवान के साथ जीरो पुश्ता इलाके से गुजर रहा था। समीर स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और गैंगवार की आशंका जताई थी। जांच के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। वारदात में ऑटोमेटिक पिस्टल का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई थी।
पुलिस के अनुसार, नसीम दुर्रानी के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बुलंदशहर में उसका सामना पुलिस टीम से हुआ, जहां मुठभेड़ में वह मारा गया। इस एनकाउंटर को सोनिया विहार हत्याकांड की जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों और हत्या के पीछे की पूरी साजिश से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।