NOIDA News (07/02/2026): सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पब के बाहर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े और लात-घूंसे, थप्पड़ व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ ही देर में मॉल परिसर के बाहर हंगामे का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पब के अंदर डांस के दौरान दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष बाहर आ गए, जहां गुस्से में आकर उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक जमीन पर गिराकर एक-दूसरे को पीटते नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय तक स्थिति बेकाबू बनी रही।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल फुटेज में युवक खुलेआम मारपीट करते, धक्का देते और मुक्के बरसाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
सात युवक हिरासत में, पूछताछ जारी
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
गौरतलब है कि गार्डन गैलरिया मॉल में इससे पहले भी मारपीट, हंगामे और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और नाइट लाइफ पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि मॉल और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।