दिल्ली के इन इलाकों में दो दिनों के लिए DJB ने जारी किया वाटर अलर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 February 2026): दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में रहने वाले लोगों को 6 और 7 फरवरी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने नांगलोई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहने की सूचना जारी की है। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए जनता से खेद जताया है।

डीजेबी के अनुसार, नांगलोई WTP में अंडरग्राउंड रिज़रवॉयर (UGR) की वार्षिक फ्लशिंग और इंटरकनेक्शन से जुड़े आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी वजह से नांगलोई और उसके आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। यह कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा।

पानी संकट से नांगलोई, पश्चिम विहार, मुंडका, हिरन कुंडा, निहाल विहार, रणहौला गांव, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क और फ्रेंड्स एन्क्लेव जैसे इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा नजफगढ़ कमांड के अंतर्गत मोहन गार्डन, विकास नगर, उत्तम नगर, हस्तसाल, झारोदा, मित्राऊं गांव, सैनीक एन्क्लेव, छावला और बदूसराय जैसे क्षेत्रों में भी जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

साथ ही मटियाला, फिश मार्केट बूस्टर, उजवा और दौलतपुर कमांड से जुड़े गांवों और कॉलोनियों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है। डीजेबी ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें, ताकि दैनिक जरूरतों में परेशानी न हो।

जल बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए लोग डीजेबी के टोल फ्री वाटर इमरजेंसी नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। डीजेबी ने भरोसा दिलाया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।