National News (06/02/2026): बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि, दूध पीने से शरीर मजबूत बनता है, हड्डियां ताकतवर होती हैं और कमजोरी दूर रहती है। लेकिन आज के समय में कई फिटनेस से जुड़े लोग और सेलिब्रिटी दूध को अपनी डाइट से बाहर कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दूध सच में फायदेमंद है या यह सिर्फ एक पुरानी आदत बनकर रह गया है।
आजकल ‘डेयरी फ्री डाइट’ दुनियाभर में तेजी से ट्रेंड कर रही है। विराट कोहली से लेकर कई बॉलीवुड सितारे दूध से दूरी बना चुके हैं। कई लोग मानते हैं कि दूध से पेट फूलने, भारीपन और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में ‘लैक्टेज’ एंजाइम की मात्रा कम होने लगती है, जो दूध में मौजूद ll लैक्टोज को पचाने का काम करता है। इसकी कमी से कई लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है। इसी कारण पेट में गैस, ब्लोटिंग और असहजता महसूस होती है। कैमरे के सामने फिट दिखने वाले सेलिब्रिटी इस वजह से दूध से दूरी बनाते हैं।
दूध इंसुलिन लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे कुछ लोगों को मुंहासों की समस्या हो जाती है। यही कारण है कि कई लोग बेहतर स्किन के लिए दूध छोड़ देते हैं।
दूध को सदियों से ‘पूर्ण आहार’ माना जाता रहा है। इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसका बायोलॉजिकल वैल्यू बहुत ज्यादा होता है, यानी शरीर इसके प्रोटीन को आसानी से ग्रहण कर लेता है। आम लोगों के लिए यह मसल रिपेयर का एक सस्ता और शुद्ध साधन माना जाता है।
शाकाहारी लोगों के लिए, दूध विटामिन B12 का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आज के समय में दूध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई जगहों पर गाय-भैंसों को ज्यादा दूध के लिए हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं, जिससे दूध की शुद्धता प्रभावित होती है। विदेशी नस्ल की गायों से मिलने वाला A1 दूध पचाने में कठिन माना जाता है, जबकि भारतीय नस्लों से मिलने वाला A2 दूध हल्का और आसानी से पचने वाला बताया जाता है।
दूध तभी फायदेमंद होता है जब शरीर उसे सही तरीके से पचा सके। पुराने समय में लोग ज्यादा मेहनत करते थे, इसलिए उनका पाचन तंत्र मजबूत होता था और दूध आसानी से पच जाता था। आजकल लोग अक्सर चाय में उबालकर दूध पीते हैं, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। दूध को अलग से गुनगुना पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं आयुर्वेद के अनुसार दूध को नमकीन चीजों, पराठे या मांस-मछली के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन बिगड़ सकता है।
दूध पीना या छोड़ना व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है। अगर दूध पीने से गैस, पेट दर्द या त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं, तो इसे कम या बंद किया जा सकता है। लेकिन जो लोग नियमित मेहनत और वर्कआउट करते हैं और जिनका शरीर दूध को अच्छी तरह पचा लेता है, उनके लिए दूध फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।