खालिस्तानी संगठन के दो स्लीपर सेल को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 February 2026): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) से जुड़े दो स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस काम के लिए उन्हें 2 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था, ताकि राजधानी में डर और अशांति का माहौल बनाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ के रूप में हुई है। बलजिंदर दिल्ली में एंबुलेंस चालक के तौर पर काम करता है, जबकि रोहित उसका साथी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पैसों के बदले सार्वजनिक जगहों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लिखे थे। यह पूरी साजिश विदेश, खासतौर पर कनाडा में बैठे पन्नू और उसके नेटवर्क द्वारा रची गई थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली के तिलक नगर इलाके का रहने वाला है, जो घटना से कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था। वहां से वह सीधे पन्नू के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर स्थानीय स्लीपर सेल को सक्रिय किया गया। दिल्ली पुलिस अब पन्नू से जुड़े अन्य करीबियों और नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। पन्नू पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की धमकी दी थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196, 197, 152 और 61 के तहत केस दर्ज किया है, जो राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने से जुड़े अपराधों से संबंधित हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।