जिले में पशुपालकों के लिए शुरू होगी पशु औषधि केंद्र योजना

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/02/2026): पशुपालकों को उचित मूल्य पर पशु औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों की स्थापना प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर की जाएगी, ताकि पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं कम कीमत पर मिल सकें। इच्छुक आवेदकों को केंद्र खोलने के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना होगा।

डॉ. अरुण कुमार के अनुसार आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, कम से कम 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल की दुकान के स्थान से संबंधित प्रमाण पत्र और ड्रग सेल लाइसेंस की प्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्रों तथा सहकारी समितियों से जुड़े पात्र लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) के अंतर्गत संचालित की जाएगी।

पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए इच्छुक आवेदकों को ₹5000 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए आवेदक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pashuaushadhi.dahd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पहल से जिले के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब उन्हें पशुओं के उपचार के लिए महंगी दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।