Ghaziabad News (04/02/2026): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की उम्र 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना बुधवार तड़के करीब दो बजे हुई।
पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों ने अपने कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था, “सॉरी पापा, मैं बहुत-बहुत अकेली महसूस कर रही हूं।” नोट में एक रोने वाला इमोजी भी बना हुआ था। इसके साथ ही दीवारों पर भी लिखा मिला, “मैं बहुत अकेली हूं, मेरी जिंदगी बहुत अकेली है।”
शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि, लड़कियां किसी कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम से प्रभावित थीं। हालांकि, बाद में पुलिस ने इस एंगल को खारिज कर दिया। जांच में सामने आया कि तीनों बहनें कोरियन संस्कृति, के-पॉप, कोरियन फिल्में, म्यूजिक, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों से काफी प्रभावित थीं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़कियां मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करती थीं। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कुछ दिन पहले उनके फोन छीन लिए थे। इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि तीनों पिछले दो-तीन वर्षों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रांस हिंडन) के अनुसार, लड़कियों की डायरी में कोरियन संस्कृति से जुड़ी पसंद का जिक्र किया गया था। पुलिस को उनके कमरे से परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी बिखरी हुई मिलीं।
मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि, उन्हें शुरुआत में लगा था कि बेटियां कोई साधारण मोबाइल गेम खेल रही थीं। बाद में उन्हें बताया गया कि वे किसी टास्क-बेस्ड गेम से जुड़ी हुई थीं, हालांकि पुलिस को ऐसे किसी गेम के ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
परिवार के अनुसार, चेतन कुमार की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से एक बेटी थी और दूसरी पत्नी से दो बेटियां थीं, जिनकी इस घटना में मौत हो गई। दोनों पत्नियां आपस में बहनें हैं। परिवार में दो अन्य छोटे बच्चे भी हैं।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। साइबर विशेषज्ञों की मदद से उनके डिजिटल रिकॉर्ड और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पड़ोसियों के अनुसार, रात में तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।