Noida Breaking: युवती ने होटल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (03/02/2026):‌ नोएडा से एक 20 वर्षीय युवती ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मौत का कारण पता लगाने में नोएडा पुलिस जुटी हुई है।

नोएडा पुलिस (Noida Police) के अनुसार, आज मंगलवार 03 फरवरी को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में सेक्टर-19 स्थित एक होटल (Hotel) में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एवं फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया । मृतका की पहचान कोमल (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम अगवानपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।