National News (03/02/2026): पाकिस्तान द्वारा विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किए जाने पर देवकीनंदन ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह फैसला हार के डर से लिया है। उनका कहना है कि जब भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलता है, उसे हार का सामना करना पड़ता है, इसलिए उसने मुकाबले से दूरी बना ली।
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि, पाकिस्तान को अच्छी तरह पता है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उसके सामने टिक पाना उसके लिए मुश्किल है। भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखा रही है और ऐसे में पाकिस्तान को हार का डर सता रहा था।
उन्होंने यह भी कहा कि, पाकिस्तान ने इस फैसले के जरिए खुद को किसी और देश का समर्थक दिखाने की कोशिश की है, लेकिन इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत जहां भी खेलेगा और जिसके खिलाफ भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा।
देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि, भारत की जनता क्रिकेट को बहुत पसंद करती है और वह हमेशा अपनी टीम के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे पाकिस्तान खेले या न खेले, भारतीय टीम हर स्थिति में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
उनका कहना है कि, पाकिस्तान ने मुकाबले से पीछे हटकर अपनी कमजोरी दिखाई है और यह साबित किया है कि वह भारतीय टीम से मुकाबला करने से डर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।