विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड, ग्रेटर नोएडा में दिखा प्रकृति और पक्षियों का उत्सव
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/02/2026): राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के पी मलिक की अध्यक्षता में विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूरजपुर वेटलैंड, ग्रेटर नोएडा में बर्ड फेस्टिवल 2026 का भव्य, प्रेरणादायी एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण आयोजन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, सदस्य सीईसी, उच्चतम न्यायालय चन्द्र प्रकाश गोयल, मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश मेरठ डॉक्टर के इलंगो, वन संरक्षक मेरठ आदर्श कुमार, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम, प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, प्रभागीय निदेशक गाजियाबाद ईशा तिवारी, रिटायर्ड प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभागीय निदेशक बुलन्दशहर हरेन्द्र सिंह, आर्किटेक्ट संजीव शर्मा, वन्यजीव एवं पक्षी प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।

राज्य मंत्री ने सर्वप्रथम सूरजपुर वेटलैंड का भ्रमण किया, इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बर्ड वॉचिंग टूर, गाइडेड नेचर वॉक एवं नेचर ट्रेल्स, प्रवासी एवं स्वदेशी पक्षियों, वनस्पतियों, कीटों एवं अन्य जीव-जंतुओं के जीवन और पारिस्थितिक महत्व की जानकारी मंत्री के पी मलिक को दी।
वेटलैंड के स्थलीय भ्रमण के उपरांत राज्य मंत्री के पी मलिक ने बर्ड फेस्टिवल 2026 के आयोजन अवसर पर लगाई गई फोटो गैलरी का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा पर्यावरण, जैव विविधता एवं पक्षी संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें प्रकृति, पर्यावरण और पक्षी संरक्षण का सुंदर संदेश निहित था। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल द्वारा माननीय मंत्री, अति विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में राज्य मंत्री के पी मलिक ने कहा कि प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र में ऐसी समृद्ध प्राकृतिक धरोहर मौजूद है, जहां हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले प्रवासी पक्षी अनुकूल वातावरण का लाभ उठाने आते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भौतिक और तकनीकी विकास की दौड़ में प्रकृति को काफी क्षति पहुंची है और अनेक पक्षी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। यह जैव विविधता का जीवंत उदाहरण है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और जनसहभागिता से ही सतत विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रभागीय वन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर रजनीकांत मित्तल ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत विशेषज्ञ प्रकृतिवादियों के नेतृत्व में निर्देशित बर्ड वॉचिंग टूर, गाइडेड नेचर वॉक एवं नेचर ट्रेल्स का आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रवासी एवं स्वदेशी पक्षियों, वनस्पतियों, कीटों तथा अन्य जीव जंतुओं के पारिस्थितिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। महोत्सव में क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष स्थान दिया।
उन्होंने बताया कि लगभग 0.60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला सूरजपुर वेटलैंड अंतरराष्ट्रीय महत्व का रामसर स्थल है, जो अनेक निवासी एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों का महत्वपूर्ण आवास है। यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लिए निःशुल्क रहा और प्रकृति प्रेमियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथियों तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।।
World Wetlands Day 2026 | Surajpur Wetland | Greater Noida | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।