इन लोगों ने हमें तबाह कर दिया है : बजट पर कांग्रेस का वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (02 February 2026): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को आम बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद से ही राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने बजट के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर बजट को जनविरोधी बताया है।

कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो में आम लोगों के कथित संवाद दिखाए गए हैं, जिनमें बजट को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए नजर आता है कि बजट में न तो शिक्षा के लिए कुछ है और न ही स्वास्थ्य के लिए, ऐसे में यह बजट किस काम का है। वहीं दूसरे व्यक्ति का कहना है कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में करीब 3,686 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है।

वीडियो में आगे एक महिला यह दावा करती दिखाई देती है कि शिक्षा बजट में भी लगभग 6,701 करोड़ रुपये की कमी की गई है। इसके बाद एक अन्य महिला कहती है कि इसी वजह से आज स्कूल और अस्पताल बदहाल स्थिति में हैं और सरकार ने आम जनता को तबाह कर दिया है। इन बयानों के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकार की प्राथमिकताओं में आम आदमी की बुनियादी जरूरतें शामिल नहीं हैं।

कांग्रेस का यह पूरा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। कांग्रेस इस AI-जनरेटेड वीडियो के माध्यम से वह बजट के आंकड़ों के आधार पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में कटौती कर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।