विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के. पी. मलिक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/02/2026): विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर 02 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर वेटलैंड में विशेष कार्यक्रम और बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, के.पी. मलिक की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन फॉरेस्ट विभाग की टीम द्वारा डीएफओ रजनीकांत मित्तल के नेतृत्व में किया गया।

विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के.पी. मलिक ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वेटलैंड केवल जलभराव वाला क्षेत्र नहीं, बल्कि प्रकृति की एक प्रयोगशाला है। यहां के जंगलों को उन्होंने फेफड़ों और जलभराव क्षेत्र को किडनी के समान बताया।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर और मशीनों की आवश्यकता है, लेकिन प्रकृति की आवश्यकता उससे भी अधिक है। प्रकृति मानव के बिना रह सकती है, लेकिन मानव प्रकृति के बिना जीवित नहीं रह सकता। प्रकृति केवल देती है और बदले में केवल संरक्षण की अपेक्षा रखती है।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से छाया, फल और ऑक्सीजन मिलती है, जो जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने धरती को दूसरी मां बताते हुए कहा कि इसके बिना जीवन संभव नहीं है। पेड़ और प्रकृति को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आभूषण बताया।

कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां हरियाली और वन क्षेत्र अधिक थे, वहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कम करना पड़ा। उस समय कई लोग महानगरों से गांव और प्राकृतिक क्षेत्रों की ओर लौटे थे।

उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति न आए, इसके लिए प्रकृति की देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है। पानी की टोंटी बंद करना, पौधों को पानी देना और प्रदूषण फैलाने से लोगों को रोकना भी प्रकृति की सेवा है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

World Wetlands Day 2026 | Surajpur Wetland | Greater Noida | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।