Union Budget 2026: बजट को लेकर क्या बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 February 2026): केंद्रीय बजट 2026 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए इस बजट पर विपक्ष ने निराशा जताई है। वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच पेश किए गए बजट से बड़े सुधारों की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन विपक्ष का कहना है कि बजट आम लोगों की चिंताओं को छू नहीं पाया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बजट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इसमें देश के गंभीर मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट, निवेशकों का पूंजी निकालना, घरेलू बचत में कमी और किसानों की बढ़ती परेशानियों पर बजट खामोश है। राहुल गांधी ने इसे वास्तविक समस्याओं से आंख चुराने वाला करार दिया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह ऐसा बजट है जो दिशा बदलने से इनकार करता है और भारत के सामने खड़े असली संकटों को संबोधित नहीं करता। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने चुनौतियों का समाधान पेश करने के बजाय केवल घोषणाओं पर जोर दिया है, जबकि सरकार का दावा है कि बजट आर्थिक स्थिरता और विकास को आगे बढ़ाने वाला है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।