New Delhi News (31 जनवरी, 2026): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ रोहिणी स्थित केशव महाविद्यालय परिसर में स्थापित श्री गुरु तेग बहादुर नगर में गरिमामय वातावरण के बीच हुआ। अधिवेशन की शुरुआत अभाविप दिल्ली के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री स्वर्गीय मदन भाटिया के नाम से आयोजित विशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ की गई, जिसमें दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रपुरुषों के प्रेरक जीवन, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और समसामयिक राष्ट्रीय विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में भारतीय सेना के शौर्य (Bravery) और स्त्री-शौर्य (Women Power) के आयामों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया।
उद्घाटन सत्र के दौरान प्रस्तुत मंत्री प्रतिवेदन में प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने अभाविप दिल्ली के वर्षभर के संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण रखा। उन्होंने बताया कि संगठन ने 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाते हुए 137 नगर इकाइयों और 93 महाविद्यालय इकाइयों का गठन कर संगठन विस्तार (Organisational Expansion) का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. चमू कृष्ण शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद में गंगा के समान पवित्रता (Purity) और राष्ट्रसेवा की अखंड भावना विद्यमान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में कार्यशक्ति, ज्ञानशक्ति और इच्छाशक्ति के समन्वय को समाज निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने युवाओं को ‘स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम’ और ‘प्ले टाइम’ जैसे अभियानों के माध्यम से संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विचार को हर परिसर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि जहां कई देशों में युवा नकारात्मक सोच की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं भारत का युवा अभाविप जैसे राष्ट्र प्रथम (Nation First) के विचार के साथ खड़ा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। यह प्रांत अधिवेशन शिक्षा (Education), पर्यावरण (Environment), सुरक्षा (Security) और तकनीकी संतुलन (Technology Balance) जैसे विषयों पर विमर्श के जरिए छात्रशक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।