New Delhi News (31 January 2026): दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने CM Shree School, DESU कॉलोनी, जनकपुरी में समग्र शिक्षा के अंतर्गत ‘Joyful Learning 2025–26’ राज्य स्तरीय बहु-संवेदी टीएलएम (Multi-Sensory Teaching Learning Tools) प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आनंदमय, अनुभवात्मक और सहभागी शिक्षण को बढ़ावा देना है। यह पहल शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए समग्र शिक्षा, दिल्ली के तहत आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को अधिक इंटरैक्टिव, सुलभ और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि बहु-संवेदी शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चे विषयों को केवल याद नहीं करते, बल्कि उन्हें समझते और महसूस करते हैं। साथ ही, यह शिक्षकों को भी ऐसे उन्नत शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराता है, जिनसे वे कक्षा में अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझा सकें।
आशीष सूद ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यालयी शिक्षा में नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भाषा, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में विकसित किए गए बहु-संवेदी टीएलएम बच्चों के सीखने के स्तर को मजबूत करने में मदद करेंगे। इससे शिक्षण परिणामों के आकलन और कक्षा प्रबंधन में भी सुधार आएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का मानना है कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह विद्यार्थियों के लिए एक आनंदमय और अनुभवात्मक प्रक्रिया होनी चाहिए। ‘Joyful Learning’ के तहत विकसित किए जा रहे टीएलएम बच्चों की जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं और शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में नए प्रयोग अपनाने के लिए सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक बच्चा सीखने की प्रक्रिया से जुड़े, उसे समझे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। यह पहल विद्यार्थियों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिक्षा अधिक समावेशी और प्रभावी बन सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत पहले विद्यालय, जोनल और जिला स्तर पर टीएलएम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-मेंटर्स के मार्गदर्शन में नवाचारी शिक्षण सामग्री तैयार की। प्रत्येक शैक्षणिक जिले से चयनित तीन-तीन विजेता विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए Joyful Learning आधारित टीएलएम और शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।