क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की हैट्रिक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (31 January 2026): शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दिल्ली पुलिस ने देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर और CCTNS ( क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) डाटाबेस के प्रदर्शन में दिसंबर 2025 के लिए पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर 2025 में भी दिल्ली पुलिस शीर्ष स्थान पर रही थी, जिससे उसके निरंतर और सशक्त प्रदर्शन की पुष्टि होती है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाती है।
NCRB के CCTNS प्रगति पोर्टल के अनुसार, यह सफलता पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। तकनीक आधारित सिस्टम, सटीक डाटा प्रबंधन और समयबद्ध अपडेट के चलते दिल्ली पुलिस ने पुलिसिंग के आधुनिक मानकों पर खुद को साबित किया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के जरिए नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, इंटीग्रेटेड डाटाबेस और स्मार्ट पुलिसिंग मॉडल के माध्यम से जनता को तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं देने के लिए दिल्ली पुलिस भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।