National News (30/01/2026): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया, जिससे उनके फैंस में चिंता और हैरानी फैल गई। करीब 6 घंटे तक उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दिया। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं मिल रही थी और डायरेक्ट लिंक खोलने पर भी अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहा था।
गुरुवार रात करीब 2 बजे कोहली का अकाउंट गायब होने की जानकारी सामने आई। अकाउंट खोलने पर स्क्रीन पर “यह पेज उपलब्ध नहीं है” और “यूजर नॉट फाउंड” लिखा दिखाई दे रहा था। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 27 करोड़ 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, ऐसे में उनका अकाउंट अचानक बंद होना चर्चा का विषय बन गया।
अकाउंट गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इसे सर्च करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद कई फैंस ने विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट कर कारण जानने की कोशिश की।
कई यूजर्स ने सवालिया निशान डालकर अपनी चिंता जाहिर की, वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। कुछ फैंस ने लिखा, “लौट आओ कोहली जी”, “भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?” और “किंग भैया से बोलो अकाउंट एक्टिवेट करें।”
करीब 6 घंटे बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा नजर आने लगा और फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि अब तक इस मामले में विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि, अकाउंट को अस्थायी रूप से डिसेबल किया गया था या किसी तकनीकी समस्या के चलते यह बंद हुआ था। फिलहाल अकाउंट फिर से एक्टिव हो चुका है।
हाल के दिनों में विराट कोहली की, सोशल मीडिया गतिविधियां भी सीमित रही हैं। उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 12 से 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने हाल ही में 18 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शतक लगाया था। इस मुकाबले में उन्होंने 108 गेंदों पर 124 रन बनाए थे, हालांकि भारतीय टीम यह मैच नहीं जीत सकी थी।
विराट कोहली अब करीब 6 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आएंगे। भारत की अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली जाएगी।
आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली सभी फॉर्मेट मिलाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 559 मैचों में 28,215 रन बनाए हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 85 शतक दर्ज हैं।
फिलहाल विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सामान्य रूप से काम कर रहा है, लेकिन इसके अचानक बंद होने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।