महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट में श्रद्धांजलि, सर्वधर्म प्रार्थना सभा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 January 2026): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं ने बापू को नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया। राजघाट परिसर में श्रद्धा, शांति और अहिंसा के संदेश के साथ वातावरण गूंज उठा।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राजघाट में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर राजघाट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गांधी जी के जीवन और उनके सार्वभौमिक मूल्यों को याद किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर बापू के सत्यनिष्ठ जीवन, अदम्य त्याग, नैतिक साहस और अहिंसा के सर्वोच्च आदर्शों का पुनः स्मरण हुआ। उन्होंने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन मानवता, करुणा और आत्मशुद्धि का ऐसा उज्ज्वल दीपस्तंभ है, जिसकी ज्योति युगों तक देश के राष्ट्रीय चरित्र और सामाजिक चेतना को आलोकित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपिता को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूज्य बापू का स्वदेशी पर विशेष बल रहा है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का आधारस्तंभ है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा और सेवा को केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन का मार्ग बनाया। उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा है और हमें कर्तव्य, अनुशासन तथा समाज के प्रति समर्पण का भाव देता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता, स्वदेशी और सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।