NOIDA News (30/01/2026): आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों के तहत सेक्टर-5 स्थित मैसर्स होम इटटू कंपनी के कर्मचारियों ने सीटू (CITU) के बैनर तले कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चार लेबर कोड कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के अनुरूप न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये घोषित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि मैसर्स होम इटटू (बी-96, 106 एवं 109, सेक्टर-5, नोएडा) के प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है और मजदूरों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन का रवैया मजदूर विरोधी है, जिससे कार्यस्थल पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा और अरुण कुमार पटेल ने कंपनी प्रबंधन की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने वाले दस्तावेज हैं और इन्हें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का सम्मानजनक समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और कंपनी परिसर के समक्ष दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

नेताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और कहा कि हक, अधिकारों की सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल और जीवनयापन योग्य न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली हड़ताल को सफल बनाना जरूरी है।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।