मनरेगा बचाओ आंदोलन तेज़, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (30 January 2026): दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए इसके अधिकार और बजट की रक्षा की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से यह अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात कर उन्हें रोका गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार किसी भी हालत में कांग्रेस के संकल्प को तोड़ नहीं सकती और पार्टी मनरेगा के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने 24 अकबर रोड इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और बाहर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

इसी दौरान पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है, पुलिस ने उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया जब वे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।