PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का ‘नायक अवतार’, लापरवाह अधिकारियों पर सख्त एक्शन!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 January 2026): दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश वर्मा अचानक एक्शन मोड में नजर आए। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में मंत्री ने ZRO कार्यालयों का दौरा किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति को परखा।

अपने निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने ZRO कार्यालय कन्हैया नगर, अशोक विहार और राजेंद्र नगर का दौरा किया। यहां उन्होंने देखा कि जनता बकाया बिल जमा करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी है, जबकि कई अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जनता को हो रही असुविधा को देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जाहिर की।

मौके पर ही मंत्री प्रवेश वर्मा ने संबंधित लापरवाह अधिकारियों को फोन कर तत्काल प्रभाव से निलंबन की सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जब बाहर जनता खड़ी हो और अधिकारी गैरहाजिर हों, तो ऐसी स्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रवेश वर्मा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।