मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का सफल आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (30/01/2/2026): मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्रेटर नोएडा में जनवरी 2026 के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह को लेकर विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉक्टर सोनिया लाल गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. कनक लता (निदेशक शिक्षा) और डॉ. प्रवीण के. गौर (निदेशक कैंपस) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से कॉलेज द्वारा पोस्टर जागरूकता कार्यक्रम, रोल-प्ले, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा रैली जैसी कई प्रभावी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगेल एवं कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें एएनएम, जीएनएम तथा बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित परिवहन के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। रैली और रोल-प्ले के जरिए आमजन तक भी सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश पहुंचाए गए।

पूरे आयोजन का नेतृत्व प्रीति यादव (विभागाध्यक्ष, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग) ने किया, जबकि कार्यक्रमों का समन्वय प्रोफेसर कार्थिकेश्वरी (वाइस प्रिंसिपल) द्वारा किया गया। सभी गतिविधियाँ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं। कॉलेज प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।