NOIDA News (27/01/2026): देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा शिव नगरी, सेक्टर-17 नोएडा में भव्य और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं समाजसेवी रितु सिन्हा तथा वरिष्ठ पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी, गुड़िया देवी, शीला पांडे सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

दीदी की रसोई ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।