IBA मुख्यालय सेक्टर-31 में भव्यता और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (27/01/2026): Industrial Business Association (IBA) के मुख्य कार्यालय, प्लॉट नंबर-18, सेक्टर-31, ग्रेटर नोएडा में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों, सामाजिक संगठनों, महिला शक्ति, बच्चों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन यादगार बन गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ उनके पिता डॉ. राजेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में युवा उद्यमी आशीष शुक्ला और विनीत त्यागी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग जी.पी. गोस्वामी, ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, समाजसेवी राहुल नम्बरदार तथा वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, उद्यमियों, महिलाओं और बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से ध्वजारोपण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गूंजा और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ध्वजारोपण के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर IBA के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस दौरान देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रहित में एकजुटता का संदेश दिया गया।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय और कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण, प्लांटर भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों, समाजहित में कार्य करने वाले समाजसेवियों, महिला शक्तियों और IBA के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं महिला शक्ति ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि IBA द्वारा उद्योग, रोजगार और सामाजिक सरोकारों के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है और उद्यमी वर्ग देश की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाता है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि समाज, उद्योग और देश की प्रगति का आधार कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकता है। उद्योग केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, विकास और राष्ट्रशक्ति का सशक्त माध्यम है। IBA औद्योगिक विकास, सामाजिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
IBA महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि IBA औद्योगिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में सभी वर्गों की सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि समाज राष्ट्र के प्रति सजग और एकजुट है।

IBA की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। महिला उद्यमिता को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ना IBA की प्राथमिकताओं में शामिल है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, उत्साह और एकता के संदेश के साथ हुआ। IBA परिवार ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर IBA के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, बड़ी संख्या में उद्यमी, महिला शक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और लगभग 300 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल और यादगार बनाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।