आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/01/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा से हुई, जिसमें सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों ने देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

तिरंगा यात्रा के उपरांत विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ सभी ने संविधान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

समारोह के दौरान सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य निवासियों ने अपने विचार रखे और गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान के मूल्यों तथा नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं शामिल रहीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अगले चरण में सभी आयु वर्ग के निवासियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण के साथ ही राष्ट्रगान के बीच गणतंत्र दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।