RWA बीटा-वन ने सामुदायिक केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/01/2026): आरडब्ल्यूए बीटा-वन द्वारा भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन सामुदायिक केंद्र, बीटा-वन में उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक रूप से मनाया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता रहे। उनके साथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, संरक्षक डॉ. शीतला प्रसाद, संरक्षक देवीशरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, सलाहकार मनोज गर्ग, राकला प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह में भीम सिंह भाटी, सुरेंद्र बंसल, देसराज, गुरुचरण सिंह, रामबीर सिंह, सुनील भाटी, महेश चौधरी, अनवर हुसैन, ओमदेव शर्मा, विनोद सौलकी, देवेंद्र टाइगर, योगेश ठाकुर, बैसोया, हिमांशु शर्मा, मोहित नागर, विवेक तालान, जगत शर्मा, रेशपाल सिंह, विधा ओम, मनोज, सुरेंद्र सैनी, अनिल चौधरी, अनिल यादव, विजय गुप्ता, अनुपम यादव, नरेंद्र कपासिया, दीपक भाटी, राहुल नंबरदार, सुरेंद्र पाल सहित सैकड़ों सेक्टरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह का समापन देशभक्ति के संदेश और आपसी सौहार्द के साथ हुआ। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने की बात कही।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।